अखिलेश यादव की  कल  बरेली में जनसभा 

बरेली।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल  बरेली के विशप इंटर कॉलेज  में सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन  व आंवला सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज मौर्य के समर्थन में दोपहर 2 बजे   एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जनसभा की सफलता के  लिए सपा का संगठन कई दिनों से लगा है। बताया जा रहा है कि इस रैली में सपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।  माना यह भी जा रहा है कि अखिलेश यादव के संबोधन में  निशाने पर भाजपा सरकार रहेगी।
हालांकि बरेली जिले में पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक जिले में अपनी सभाएं एवं रोड़ शो करके भाजपा के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर चुके है। अखिलेश यादव अपनी सभा के दौरान अपनी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट एवं समर्थन मांगते हुए  नजर आएंगे। बरेली लोकसभा सीट पर प्रवीण सिंह और भाजपा के उम्मीदवार छत्रपाल  के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। आंवला सीट पर सपा -भाजपा -बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। शहर सीट से बसपा पहले ही हिट विकेट हो चुकी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now