इंडी गठबंधन का एससी -एसटी-ओबीसी का आरक्षण लूटने का मन है : पीएम मोदी 

धर्मेंद्र कश्यप -दुर्विजय के लिए पीएम मोदी ने मांगे वोट 
 
बरेली।  पीएम मोदी ने  बरेली में सपा -कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि इंडी गठबंधन ने एससी /एसटी/ओबीसी के आरक्षण लूटने का मन बनाया है। वह एससी। एसटी /ओबीसी का आरक्षण नहीं छीनने देंगे यह उनकी गारंटी है। उन्होंने सपा -कांग्रेस पर तंज कसते हुए  कहा कि वह पिछड़े – दलित लोगों को सर्वे कराके धर्म आधारित आरक्षण देंगे। इसलिए वह सरकार बनाने के लिए वोट मांग रहे है। वह 400 सीट इसलिए  मांग रहे कि वह उनके मंसूबों पर ताला लगा सके। पीएम मोदी सपा के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि  अपने परिवार के लिए सोचते है। इन्हे अपने परिवार के अलावा कोई यादव नहीं मिला जो चुनाव लड़ सके।
जिसे वह टिकट दे सके। इन लोगों ने यूपी की कई जगहों पर  केवल अपने परिवार के लोगों टिकट दिया। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मजबूत भारत के लिए एससी/ एसटी/ओबीसी के लिए कमल खिलाना है।  पीएम मोदी ने मंच से आंवला सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और बदायूं सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे दुर्विजय वोट देने की अपील की। पीएम मोदी ने यह भी कहा आप लोग वोट करते यह सोचे की आप मोदी के लिए वोट कर रहे है और उनका वोट सीधे मोदी के पास ही जाएगा। इसलिए 7 मई को मतदान करने के बाद जी जलपान करना है। 
 
पीएम मोदी ने जैसे ही मंच  पहुंचे उन्होंने सबसे पहले बरेली -बदायूं की जनता को राम राम के अभिवादन से अपने  भाषण  शुरुआत की। उन्होंने जनता से कहा कि मोदी आपकी सेवा ने जीवन के पल पल के साथ अपने शरीर का कण कण खपाने निकले है।पीएम  मोदी ने अपने भाषण में जनता को सरकार द्वारा चलाई गई एक एक योजनाओं को बताया और बताया कि किस तरह उनकी सरकार की योजनाएं जनता के लिए फ़ायदेबंद साबित हुई। पीएम मोदी ने मुफ्त इलाज ,मुफ्त राशन ,पीएम आवास ,जैसी स्कीमों को गिनाया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हर बुजुर्ग जिसकी आयु 70 वर्ष है उसके के लिए फ्री इलाज की सरकार व्यवस्था करेगी। इसका खर्च आपका दिल्ली में बैठा बेटा  करेगा इसके लिए किसी बेटे को चिंता करने की जरुरत नहीं है। पीएम मोदी ने 2024 का चुनाव एक हजार वर्ष की मानसिकता से मुक्ति का चुनाव है। 10 साल पहले सपा -कांग्रेस ने हमे राममंदिर के मुददे पर चिढ़ाने का काम किया करते थे और कहते थे कि  भाजपा वाले यह नहीं बताते  रामंमंदिर कब बनाएंगे तो हमने राममंदिर भी बनाया , डेट के साथ जगह भी बनाई निमंत्रण  भी दिया पर वह अपने अहंकार में प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आये ,वह तो खुद को भगवान राम से ऊपर मानते है।
अगर वह राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकार कर लेते तो सपा कांग्रेस का वोट बैंक नाराज नहीं हो जाता। मोदी ने  यह भी कहा कि उन्होंने तो हमारे श्याम को नहीं स्वीकारा ,जब वह द्वारिका गए तो कांग्रेस के शहजादे ने उनका मजाक मनाया। सपा के ठेकेदार जो खुद को यदुवंशी बताते है वह उनकी आरती उतार रहे है। कांग्रेस का खतरनाक पंजा यूपी के लोगों का हक़ छीनने वाला है। बता दें कि पीएम मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में बड़ी उत्सुकता थी लोग रैली स्थल पर सुबह से पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये थे। 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now