बरेली। भारतीय जनता पार्टी पर उत्तर सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर अरुण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए।अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेस का मंत्र है आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा।
कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेगी, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इन हेरिटेंट का टैक्स बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें। हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है। हमारे यहां घर में बूढ़े मां-बाप होंगे, दादा-दादी होंगे तो संभाल कर रखेंगी। खुद भी नहीं पहनेगी। वो सोचती है कि मेरी पोती की शादी होगी तो उसे देगी, नाती की शादी होगी कि उसे देगी। ये हमारे देश के लोगों का स्वभाव है। वो गर्व करके जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। भारत के मूलभूत स्वभाव पर ये कांग्रेस पार्टी कड़ा प्रहार करने जा रही है। मैंने कहा कि अर्बन नक्सल ने कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। उन्हें लगा कि कुछ अमेरिका को भी खुश करने के लिए भी कहना चाहिए, लेकिन वो आपकी संपत्ति को लूटना चाहते हैं। आपके बच्चों का हक आज ही लूट लेना चाहते हैं।जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद आप लोगों के हक का पैसा, आप लोगों पर खर्च हो रहा है।
धर्म के आधार पर आरक्षण – कांग्रेस के खतरनाक इरादे
बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था, कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासियों भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया। इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही। और ये भी कहा कि, एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया। 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि इसे नहीं छोड़ेंगे। भाजपा सरकार आई तो हमने संविधान के विरुद्ध, बाबा साहब के निर्णय के विरुद्ध जो निर्णय हुआ था, उसके अनुसार कांग्रेस के निर्णय को उखाड़ फेंका और दलितों, पिछड़ों को दिया। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी व प्रतिपाल सिंह(बंटी ठाकुर) उपस्थित रहे।
1 thought on “कांग्रेस विरासत पर भी लगाएगी टैक्स : डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ”
Well I really enjoyed reading it. This article procured by you is very constructive for good planning.