
शीशगढ़। बरेली लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने अपने लाव लश्कर के साथ विधान सभा मीरगंज के दर्जनों गांवों का दौराकर जनसम्पर्क किया। जिस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाए कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
मीरगंज विधान सभा के गांव मोहम्मदगंज, करौरा, कुतुबपुर,बहरौली, गोरा,और हेमराज पुर आदि गांवों में जनसमर्क अभियान के दौरान ग्राम वासियों से मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
इसी बीच नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की 10 वर्षों के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी सभी का समर्थन प्राप्त किया। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जन जन से उत्साह अपार मिल रहा है। इस बार फिर से एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने जनता के वेशुमार समर्थन से पूर्ण विश्वास हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर बरेली क्षेत्र की सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।इस अवसर पर विधायक डॉ डी सी वर्मा,गोपाल कृष्ण,हरीश कातिब,महेन्द्र हिन्दू,रजीव गुप्ता,निरंजन यदुवंशी, मुन्नू गंगवार, सुरेश गंगवार, समर पाल यादव,कुलवीर सिंह,के पी राणा,दुष्यंत गंगवार आदि सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।









1 thought on “छत्रपाल ने जगह जगह किया जनसंपर्क”
You have mentioned very interesting details! ps decent site. “Choose your friends carefully. Your enemies will choose you.” by Yassir Arafat.