व्यापारी के बेटे को होटल की छत से नीचे फेंका पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र के होटल रेडिसन में बीती 20 अप्रैल को हुई घटना को लेकर व्यापारी समाज के लोग एसएसपी से मिले और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।एसएसपी ऑफिस पहुंचे व्यापारियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल का बेटा सार्थक बीती 20 अप्रैल को होटल रेडिसन में गया हुआ था ,वहां पर रिदिम अरोड़ा पुत्र सतीश अरोड़ा और सतीश अरोड़ा ने उसको एक मंजिल ऊपर से मारपीट कर जान से मारने के इरादे से धक्का दे दिया और नीचे फेंक दिया ,जिसमें वह बुरी तरह गंभीर घायल हो गया था। मारपीट करने वाले दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे।

 

 

 

इसके बाद उसका निजी अस्पताल में इलाज हुआ। इस घटना के बाद रिदिम अरोड़ा और सतीश अरोड़ा पर धारा 307, 323 और 504 के तहत थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मगर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की। बड़ी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लगातार खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते व्यापार मंडल के लोगों ने घायल सार्थक अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वही व्यापार मंडल के लोगों का कहना है की एसएसपी बरेली ने कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now