यशवर्धन सिंह चौहान को एक गूंज संस्था ने किया सम्मानित 

बरेली। एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह उर्फ़ बंटी ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग में यशवर्धन सिंह चौहान का चयन होने पर उनकी  संस्था द्वारा  मोमेंटो और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया  एक गूंज संस्था के प्रदेश संरक्षक एवं जय नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  डॉ रवि शरण सिंह चौहान के  सुपुत्र यशवर्धन सिंह चौहान ने 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग में चयन होने पर सभी ने खुशी व्यक्त की और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर इस मौके पर यशवर्धन सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा आज जो सफलता मिली है उसमें हमारे माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद है।
यशवर्धन सिंह चौहान का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से एक गूंज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह ( बंटी ठाकुर), विनय कुमार सिंह राठौड़, संजीव अवस्थी, अर्चना सिंह, डॉ तृप्ति गुप्ता,श्रवण गुप्ता, अमित पंत अध्यक्ष  उत्तरा‍णी जनकल्याण समिति,आलोक सिंह, रश्मि जोशी, पारस सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह चौहान, प्रमोद रघुवंशी, कीर्ति शर्मा, श्रवण मिश्रा, सुकन्या सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now