फरीदपुर -बिथरी में मामूली विवाद में दो  युवकों की हत्या ,पुलिस जांच में जुटी  

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र  में सोमवार को एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या की गई। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान की  मजदूरों के विवाद में बीच बचाव करने पर उनकी हत्या की गई है । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं  रविवार रात को बिथरी चैनपुर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या की गई।इस तरह सोमवार को जिले में दो लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पहली घटना में  फरीदपुर के गांव ढकनी निवासी मजर हुसैन (50 साल) पुत्र अजहर हुसैन का  गांव के बाहर ईंट भट्‌टा है। सोमवार को भट्टे पर मजदूरों के पक्ष में बुग्गी में ईंट भरने को लेकर विवाद हो गया। जहां मजदूरों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई।

 

 

 

इसका पता चलते ही मजर हुसैन भी मजदूरों का विवाद निपटाने पहुंच गए। इसी दौरान  एक पक्ष ने कॉल करके अपने लोगों को बुला लिया। जहां मारपीट करते हुए पूर्व प्रधान भट्‌टा मालिक को गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में मजर हुसैन जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें अस्पताल ले गया। जहां मौत हो गई। सूचना पर फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना  बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के महेशपुरा में 25 साल के अमन पटेल की रात में दोस्तों ने हत्या कर दी। यह हत्या एक युवती को लेकर की गई।  सीओ फरीदपुर गौरव दिवाकर ने बताया कि मजदूरों के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now