चाचा नेहरू इंटर कॉलेज ने  बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी 

आंवला। आंवला नगर में स्थित चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 171 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 168 उत्तीर्ण हुए 98.2 प्रतिशत परिणाम रहा। तो वही हाई स्कूल में 398 में से 395 बच्चे उत्तीर्ण हुए और 99.2% परिणाम रहा और ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का 97% और इंटरमीडिएट का 94% परिणाम रहा। भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज में परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में अजय कुमार सिंह ने 95.02 प्रतिशत, सार्थक चौबे ने 93.8% और शैलेंद्र मौर्य ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तो वहीं हाई स्कूल में आदित्य कुमार मौर्य ने 93%, ईशा पटेल ने 92.8 प्रतिशत और शालिनी सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का 92.02 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 80% परिणाम रहा तो वही सुभाष इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का 78.6% और इंटरमीडिएट का 94% परिणाम रहा। वहीं  थाना अलीगंज क्षेत्र के राजपुर कला में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कक्षा 12th में आलिया पुत्री दिलशाद ने 435 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व रूबी वर्मा ने 418 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया  तथा हाई स्कूल में आकाश कश्यप ने प्रथम स्थान और हिमांशु यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now