पीएम मोदी के रोड़ शो में जुटे भाजपाई , बिजली लाइन के साथ रोड़ किये गए दुरस्त

बरेली।  पीएम मोदी के रोड़ शो के लिए भव्य बनाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार सहित मीडिया प्रभारी काम की गति पर नजर बनाये हुए है। पीएम मोदी का 26 अप्रैल को बरेली के  राजेंद्र नगर में रोड़ शो होगा। यह रोड़ शो करीब 1200 मीटर की दूरी का होगा। पीएम मोदी त्रिशूल एयरपोर्ट से राजेंद्र नगर के स्वंयवर बारात घर के पास पहुंचेंगे और यही से रोड़ शो की शुरुआत होकर बरेली के सेलक्शन पॉइंट पर जाकर समाप्त होगा। रोड़ शो में सीएम योगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के शामिल उम्मीद है। प्रधानमंत्री के रोड़ शो  मद्देनजर आज बिजली विभाग ने बिजली लाइन के साथ ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था को दुरस्त करने के साथ जर्जर रोड़ों को रिपेयर भी किया गया है।
पुलिस ने घर घर जाकर की पूछताछ 
प्रेमनगर  पुलिस ने पीएम मोदी के रोड़  मद्देनजर रोड़ शो रूट पर पड़ने वाले घरों पर जाकर पूछताछ  की और डिटेल को रजिस्टर में नोट किया। दूसरी तरफ  निगम ने रोड़  के आसपास पड़े कुढ़े के ढेरों को साफ़ करने के साथ रोड़ किनारे की भूमि को समतल किया साथ ही रोड़ के गड्डे भी भरवाए।
पीएम मोदी के रोड़ शो के लिए होगी बेरिकेडिंग 
पीएम मोदी सुरक्षा के मद्देनजर रोड़ के दोनों किनारे बेरिकेडिंग की जाएगी साथ ही जगह जगह सुरक्षा बलों को भी तैनात किया जाएगा। पीएम मोदी के रोड़ शो के चलते एसपीजी कमांडों भी शहर में डेरा डालने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी अपने हाथ में ले लेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now