बसपा उम्मीदवारों के पर्चा खारिज , आया राजनीतिक भूचाल 

शहर लोकसभा सीट से मास्टर छोटे लाल ,आंवला से आबिद अली का पर्चा हुआ खारिज 
बरेली । बसपा के बरेली और आंवला लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के पर्चे खारिज होने की खबर से राजनीतिक भूचाल ।आ गया  मौके पर पहुंचे बसपाइयों ने भी पर्चा खारिज होने पर नाराजगी जताते हुए सपा उम्मीदवार के निशाने  पर नामांकन पत्र खारिज होने का आरोप लगाते हुए  नारेबाजी की । बसपा की ओर से मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बसपा नेता ब्रह्मस्वरूप ने मीडिया बताया कि वह कोतवाली में उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आये जिसने बसपा के फर्जी सिंबल पर अपना आंवला से  नामांकन कराया है और प्रशासन में भी उसका आवेदन सही माना है। बसपा नेता ने मामले में साजिश की बात कही है। ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी हाईकमान को दे दी है। जैसा निर्देश मिलेगा उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शहर सीट से प्रत्याशी छोटे लाल का पर्चा बिल्कुल सही है।कलेक्ट्रेट में धांधली बाजी चल रही है। अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों की कमियों को बताकर उनकी कमियां सही कराई जा  रही है। बसपा के उम्मीदवारों की कमी बताकर उनके नामांकन को रद्द किया जा रहा है।सत्ता का अधिकारियों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। डीएम बरेली रविंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शहर सीट से बसपा उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का प्रारूप में कुछ कॉलम को भरा गया है जबकि चुनाव आयोग  मुताबिक सभी प्रारूप के कॉलम में कुछ ना कुछ जरूर भरना है। आज प्रारूप को चेक किया गया था जिसमें कई कॉलम अधूरे थे जिन्हे उम्मीदवार को दिखाया गया था जिसे उम्मीदवार ने मौके गलती होने की बात को भी स्वीकारा था। वहीं आबिद अली के पर्चा खारिज होने की बात पर कहा कि आंवला लोकसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी मामले की ज्यादा जानकारी दे सकेंगे। बता दें आंवला सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली का भी पर्चा ख़ारिज हुआ है। आबिद ने अपने पर्चे ख़ारिज के पीछे  विपक्ष के एक प्रत्याशी को बताया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now