
फतेहगंज पूर्वी।बीती रात शादी समारोह का आयोजन चल रहा था।डीजे पर नाच गाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद बढ़ने से हुई फायरिंग से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।पीड़ित ने थाने में पहुंच कर तहरीर दी।पुलिस ने जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।फतेहगंज पूर्वी के गांव अमृता डागरोली इलाका में शनिवार रात को बेटी की बारात आई हुई थी।सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों से कहां सुनी हो गई।मामला बढ़ता देख बवाल हो गया।दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई।फायरिंग की गोली जिला बदायूं के थाना मूसाझांग के जौहानी के कैमरामैन पंकज व गोविल के लगने से घायल हो गए।दो लोगों के घायल होने से अफरा तफरी मच गई।लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है जहां पर हालत नाजुक बनी हुई है।परमजीत ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के अवनीश व प्रमोद के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।









3 thoughts on “ नाच गाने को लेकर हुई फायरिंग घायल ,रिपोर्ट दर्ज ”
Incredible! This blog looks just like my old one! It’s on a totally different subject but it has pretty much the same layout and design. Wonderful choice of colors!
Very interesting topic, thanks for posting.
Hey there, You’ve done a fantastic job. I will definitely digg it and personally recommend to my friends. I’m confident they’ll be benefited from this site.