बहेड़ी विधानसभा में शाम बजे तक 60.65 प्रतिशत मतदान

बरेली : लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के मतदान को लेकर पीलीभीत से जुडी बहेड़ी विधानसभा में शाम पांच बजे तक 60.65 प्रतिशत मतदान हुआ। वही इससे पहले सुबह धीमी गति से प्रारंभ हुआ मतदान धूप चढ़ने के साथ तेज हो गया तथा लंबी लंबी कतारें लग गई।सुबह मतदान की गति धीमी रही कितु जैसे जैसे धूप चढ़ने लगी वैसे वैसे मतदाता घर से निकले तथा मतदान करने पहुंचे। सुबह नौ बजे तक मतदान 11.74 प्रतिशत हुआ। उसके दो घंटे बाद यह मतदान बढ़कर 26.67 प्रतिशत तक पहुंच गया।

 

 

 

उसके बाद वोटिंग की संख्या दोपहर एक बजे तक 39.72% पहुंच गई है। वहीं, दोपहर 3 बजे तक का मतदान 49.5% पहुंचा उसके बाद बहेड़ी में शाम पांच बजे तक 60.65 प्रतिशत मतदान हुआ।वहीं लोकतंत्र के इस पर्व पर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने पूरी टीम के साथ बरेली के कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम में मॉक पोल की स्थिति का जायजा लिया।इस बीच बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now