ELECTION 2024.प्रचार को धार देने के लिए बैठक की गयी ,जनसम्पर्क अभियान में भी तेजी आयी।

Barelly.भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने शहर विधानसभा कार्यालय पर बैठक की जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई और सभी से कहा जिम्मेदारी के साथ कार्य करें शहर विधानसभा और कैंट विधानसभा वूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई सोशल मीडिया की वालंटियर की बैठक, एनजीओ की बैठक की रूपरेखा विस्तार से तय की गई बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोड़ा, लोकसभा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल,विपिन भास्कर, गौरव गुप्ता, पुष्पेंद्र शुक्ला, मोहित अग्रज, सत्येंद्र पांडे, निर्भय तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने महानगर में जनसंपर्क किया।

बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल के साथ‌ कालीबाड़ी मंडल में रस्तोगी धर्मशाला खत्री धर्मशाला बिहारीपुर सौदागरान में प्रहलाद महरोत्रा गोपाल रस्तोगी पंकज तिवारी मुकेश अग्रवाल के सौजन्य से बैठक की गई, सभी स्थानो पर लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने उपस्थित रहे सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि आज माहौल मोदी सरकार के लिए साकारात्मक है बस हमको घर घर जाकर सभी मतदाताओं से सम्पर्क कर 7 मई को भाजपा के पक्ष में डालने का आग्रह किया।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा से सदैव सरल सहज प्रत्याशी दिया है छत्रपाल गंगवार के रूप में हमे सदैव की भातिं मेहनत और लगन से अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी से आग्रह किया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में पन्ना प्रमुखों से संपर्क कर उनसे लगातार मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने की अपील करें, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि अब समय है हमें तीसरी बार मोदी सरकार बनानी है और विश्व की पटल पर भारत का नाम रोशन करना है और भारत को विश्व गुरु बनाना हैं।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ कैंट विधानसभा संयोजक डा सी पी एस चौहान अनुपम कपूर विनोद रस्तोगी रवि रस्तोगी सुरेश रस्तोगी अम्बरीष रस्तोगी संजीव रस्तोगी मुक्की डाॅ ए के रस्तोगी संदीप अग्रवाल अरुण कश्यप विष्णु शर्मा अमरीश कठेरिया लोकसभा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पी पी सिंह,हरबंस सेठी लवलीन कपूर प्रहलाद मल्होत्रा, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now