BAREILLY.मानव श्रृंखला बनाकर रेडिसन स्टाफ ने ली मतदान की शपथ।

मतदान करने की शपथ लेता रेडिसन स्टाफ

बरेली : लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के उद्देश्य से मतदान जागरूकता अभियान के तहत होटल रेडिसन में लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान करने की शपथ ली गई।होटल रेडिसन एमडी मेहताब सिद्दीकी की प्रेरणा से समस्त होटल स्टाफ ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृखला बनाकर ‘ मेरा वोट मेरी ताकत’ की शपथ के अंर्तगत निष्पक्ष, निर्भीक, बिना प्रलोभन और दबाब के मतदान करने और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई। और पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प भी लिया।एमडी मेहताब सिद्दीकी ने स्टाफ को दिए संदेश में कहा कि अपने मत की कीमत समझो, उठो नया निर्माण करें, मताधिकार का प्रयोग करें हम, आओ सभी मतदान करे ।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होटल रेडिसन जनरल मैनेजर हर्षित उप्पल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली के भावी कर्णधारों एवं युवाओं को मतदान संबंधी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टाफ व आस पास के लोगो को निष्पक्ष एवं निर्भय मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान जीएम हर्षित उप्पल, जीएम प्रांजल सचदेवा,डायरेक्टर ऑपरेशन जाकिर अली, तनवीर हसन ,वसी अहमद,आदित्य मिश्र,सेल्स डायरेक्टर संतोष पलाथी, यासिम सलमान आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now