
बरेली: कारोबारी और ठेकेदार रमेश गंगवार के बरेली, लखनऊ और काशीपुर स्थित आवास व कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Raid) ने बुधवार को छापेमारी की. रमेश कंस्ट्रक्शन व कई अन्य व्यवसायों से जुड़े हैं. कई नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से भी उनके संबंधत बताए जा रहे हैं. इस छापेमारी से ठेकेदार के नजदीकियों में हड़कंप मचा है. छापेमारी की कार्रवाई में लखनऊ की टीम को लगाया गया है.
कुल सात ठिकानों पर रेड:
बताया जा रहा है कि रमेश गंगवार की सत्यसाईं बिल्डर्स नाम की फर्म है. बुधवार को उनके प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम स्थित कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची थी. इसके अलावा उनके सात अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. इससे पहले जीएसटी विभाग की टीम भी रमेश गंगवार की फर्म की पड़ताल कर चुकी है. लखनऊ में गोमती नगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट भी आयकर विभाग की टीम पहुंची थी. लेकिन यहां उसे ताला लगा मिला.

251 गरीब कन्याओं का कराया था कन्यादान
बिल्डर रमेश गंगवार कुछ सालों से बरेली की गरीब लड़कियों के कन्यादान कराने के नाम
पर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में 3 मार्च को रमेश ने 251 गरीब
कन्याओं का कन्यादान कर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। इससे पहले भी बिल्डर रमेश 6 बार
251 लड़कियों का सामूहिक विवाह करा चुके हैं।

उद्योगपतियों में मची खलबली
बुधवार को अचानक उनके घर और दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने से शहर के
उद्योगपतियों में खलबली मच गई। इनकम टैक्स के सूत्रों का कहना है कि छापेमारी कर
दस्तावेजों को इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ औपचारिक सूचना तलाशी जा.
रही है, रमेश गंगवार के यहाँ इनकम टैक्स की रेड पड़ने से शहर के तमाम उद्योगपतियों
में खलबली मची हुई है।










