प्रयागराज : बदले की आग बहु. की मौत के बाद मायके वालों ने सास- ससुर को जिंदा जलाया।

ROHILKHAND NEWS :प्रयागराज में देर रात बड़ी वारदात हो गई है। एक महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके वालों ने उसके ससुराल के घर में आग लगाई। सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जला कर मार डाला। 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। ससुराल वालों पर बहू की कथित हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों को मायके पक्ष के लोगों ने घर में आग लगाकर मार डालने का कार्य किया । बदले की इस घटना में 2 लोग जिंदा जला दिए एवं कुछ परिवारी जन झुलस गए हैं, और हॉस्पिटल में मृत्यु से लड़ रहे हैं ।

बहु की मौत के बाद मायके वालों ने सास- ससुर को जिंदा जलाया, घटना शहर की मुट्ठीगंज की है। में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। संधिग्त अवस्था में बहू की मौत के बाद बहु के मायके पक्ष वालों ने घर में आग लगा दी जिससे 5 लोगों घायल व सास ससुर की मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार प्रयागराज (Prayagraj) के मुट्ठीगंज के सत्ती चौरा तिराहे पर सोमवार देर रात विवाहित अंशिका केसरवानी की संधिगत हालत में मौत हो गई थी। अभी इस मौत की छानबीन पुलिस कर भी नहीं पाई कि मृतक नवविवाहिता अंशिका केसरवानी के मायके वालों ने मृतिका की ससुराल के घर में आग लगा दी। और काफी हंगामा हुआ। आग पर काबू पाने के बाद तीन बजे पुलिस मकान में प्रवेश करने पर घर के कमरे में मृतका के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा की आग से जली लाश पड़ी थी।

मृतिका की हत्या के शक में किया मायके पक्ष वालों ने हंगामा

सोमवार रात लगभग 11 बजे मृतिका के ससुरालियों द्वारा मायके पक्ष वालों को सूचना दी गई कि अंशिका ने दोपहर तीन बजे घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर जब लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। अंशिका का शव देख कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।

और भी लोगों की जा सकती थी जान

इसी बीच मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया और चार मंजिला मकानमें फैल गई। मकान के अंदर कई लोग आग की लपटों से घिर गए। पुलिस ने आग की लपटों के बीच फंसे पांच लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी ओर मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात तीन बजे के बाद मकान का सर्च किया गया तो अंदर दो शव और बरामद किया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि दोनों शवों की पहचान मृतका के ससुर राजेंद्र प्रसाद और सास शोभा देवी के रूप में की गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now