BAREILLY.दहेज़ की खातिर गर्भवती पत्नी को मार डाला , मृतका के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के परिजन

 

बरेली । थाना आंवला क्षेत्र के तुमड़िया निवासी राजपाल सिंह ने अपनी पुत्री की शादी आंवला क्षेत्र के ग्राम करुआ ताल निवासी जनडेल के पुत्र अमित कुमार के साथ शादी की थी शादी के बाद अमित अपनी पत्नी रेखा को दिल्ली लेकर चले गए अमित दिल्ली में अंडे का ठेला लगाते हैं शादी को 8 महीने हो गए । शादी के 1 महीने के बाद अमित कुमार कार की मांग करने लगे कार की मांग पूरी नहीं होने के कारण रेखा की पिटाई करने लगे रेखा 3 माह की गर्भवती थी परिजनों का आरोप है कि उसके पति अमित कुमार ने शराब के नशे में रेखा के पेट में लात घुसो से पिटाई कर दी रेखा के पेट मे दर्द होने लगा उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई । रेखा के शव को गांव लेकर आये परिवार बालो ने थाना आवला पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने रेखा के शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now