होटल रेडिसन ने जीता श्रेष्ठ अथितित्य पुरस्कार।

Rohilkhand News:भारत की प्राचीन परंपरा अतिथि देवो भव और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आरएमएस होटल मुंबई रेडिसन की बरेली इकाई के प्रबंध निदेशक मेहताब सिद्दीकी ने बिजाक्स मीडिया नेटवर्क और मैगजीन पार्टनर द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर होटलिज्म के क्षेत्र में वर्ष 2024 का सबसे प्रशंसित और इनोवेटिव लीडर पुरस्कार जीतकर आरएमएस ग्रुप के मान सम्मान में चार चांद और लगा दिए ।

नई दिल्ली स्थित रेडिसन ब्लू महिपालपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन के दौरान सीईओ मैगजीन का आयोजन किया गया जिसमें जीएम सेल्स प्रांजल सचदेवा द्वारा एचडी मेहताब सिद्दीकी की ओर से उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया गया जनरल मैनेजर सेल्स प्राजंल सक्सैना ने बताया कि अवार्ड की घोषणा के बाद पर्यटन नक्शे में एक बार फिर बरेली का नाम शीर्ष पर आ गया है ।


यही नहीं टॉप होटल्स प्रबंधन इन कैटिगरी में होटल रेडिसन बरेली का चयन किया गया है।
बता दे कि बीते शनिवार 16 मार्च को नई दिल्ली में बिजाक्स मीडिया नेटवर्क और मैगजीन पार्टनर द्वारा अपने क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होने वाली देश की 50 शख्सियतों को सम्मानित किया गया जिसमें होटल रेडिसन बरेली एमडी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पुरस्कार जीतकर कार्यक्रम की बादशाहत हासिल की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now