मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बरेली में, बरेली को देंगे महादेव सेतु (कुतुबखाना पुल )की सौगात।

 

 

ROHILKHAND NEWS.:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली वासियों को विशेष उपहार देंगे। वह महादेव सेतु (कुतुबखाना पुल) समेत कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली के महादेव सेतु (कुतुबखाना पुल) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कई विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री 13 मार्च (बुधवार) को करीब 2:30 बजे बरेली कॉलेज मैदान में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास (विशेषकर नव निर्मित कुतुबखाना पुल का उद्घाटन) करेंगे। इसके बाद बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। महादेव सेतु के लोकार्पण के बाद कोतवाली से कोहाड़ापीर तक का सफर आसान हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को वर्चअल माध्यम से महादेव सेतु का लोकार्पण कर सकते हैं। मंगलवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिलते ही पुलिस अफसर भी तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now