बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस,कोर्ट ने सुनाई ८ छैमारो को फांसी की सज़ा। सर्राफ को उम्र क़ैद ,१० साल बाद मिला इन्साफ .

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आठ दोषियों को सुनाई फांसी की सज़ा।

बरेली। बरेली में 10 साल पहले सुरेश शर्मा नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में आठ बदमाशों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जबकि सुनार को उम्रकैद की सजा हुई है। स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने बृहस्पतिवार को सभी दोषियों को सजा सुनाई।

बरेली के चर्चित तिहरे हत्याकांड फार्स्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने ८ छैमारो गैंग के दो महिलाओ समेत ८ दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई। वहीँ गैंग से जेवरात ख़रीदहने वाले सर्राफ को सश्रम आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
कोर्ट ने आठों दोषियों को मौत होने तक फांसी के फंदे पर लटकाने की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने आठों दोषियोंपर १२ लाख अस्सी हजार रुपय का जुर्माना भी ठोंका।
कोर्ट ने जुर्माने के राशि fir करने वाले रवि कांत मिश्रा को देने का आदेश दिया।

डीजीसी क्राइम सुनीति कुमार पाठक ने बताया सुरेश शर्मा नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर योगेश मिश्रा ,पत्नी प्रिया और उनकी माँ पुष्पा देवी रहती थी 24 अप्रैल 2014 को कोठी के अंदर तीनों के शव बुरी तरह कुचले हुए मिले थे। कोठी नगदी कीमती जेवरात और महंगे कपडे गायब थे। योगेश के भाई रवि कांत मिश्रा इनकम टेक्स इंस्पेक्टर ने थाना बारादरी में ट्रिपल मर्डर केस की एफ.आई.आर दर्ज करवाई

थाना बारादरी पुलिस की जांच के दौरान जानकारी मिली की छैमार गैंग की महिलाये भीख मांगने के नाम पर घरो की रेकी करती हैं। इसी गैंग की महिलाओं ने योगेश मिश्रा के घर की रेकी की थी।
बारादरी पुलिस ने 2 मई 2014 को उमरिया डेरे से वाजिद ,और महिला नाजिमा और हाशिमा को गिरफ्तार कर जघन्य तिहरे हत्या कांड का खुलासा किया था।
पकडे गए तीनो से 4 चांदी के सिक्के ,योगेश का पेन कार्ड। और मृतका पुष्पा देवी का पर्स,और वारदात में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद हुआ था। 7 मई 2014 को लूट के जेवरात खरीदने वाले सर्राफ राजू वर्मा निवासी सदर बाजार कैंट को भी गिरफ्तार किया

इस मामले में पुलिस ने अभियुक्तगण वाजिद, हसीन, यासीन उर्फ जीशान, नाजिमा, हाशिमा, राजू वर्मा, समीर उर्फ साहिब उर्फ नफीस, जुल्फास व जहीर उर्फ शंकर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। स्पेशल जज फॉस्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर ने चार मार्च को सभी नौ अभियुक्तों को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को उन्हें सजा सुनाई गई। आठ बदमाशों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now