

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य , एवं सांसद संतोष गंगवार और आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने भाजपा के घोषणा संकल्प पत्र विकसित भारत मोदी की गारंटी के राष्ट्रव्यापी अभियान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान जनता से सुझाव एकत्रित करने का माध्यम है। जिसके माध्यम से 500 लोकसभाओ में एलईडी रथ द्वारा छोटी सभाएं आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायेंगे और घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्रित करेगी। इस अभियान के माध्यम से 1 करोड से अधिक लोगो से सुझाव एकत्रित कर पार्टी अपना घोषणा संकल्प पत्र जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2014 व 2019 के घोषणा संकल्प पत्र के सभी बिन्दुओ को पूरा किया है। जनता से सुझाव लेने के लिए पार्टी अपना सघन जनसंपर्क अभियान चलायेंगी जिसमें सभी वर्गो की सहभागिता किसान, युवा, महिला, व्यापारी और 27 श्रेणी के प्रमुख लोगो से संपर्क कर एवं जनता से संपर्क कर घोषणा संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र
, सांसद संतोष गंगवार , सांसद धर्मेन्द्र कश्यप , जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आदेश प्रताप सिंह , महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक नवाबगंज एमपी आर्य, मीरगंज डॉक्टर डीसी वर्मा, फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट,लोकसभा सहसंयोजक डॉक्टर के एम अरोडा, तेजवरी सिंह, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पीयूष वर्मा, राहुल गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अंकित शुक्ला ,राहुल साहू आदि उपस्थित थे।










