

पंजाब तरनतारन : में शुक्रबार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। गोइन्दवाला साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर यह घटना हुई।बताया जा रहा है आप नेता गुरप्रीत सिंह शुक्रवार सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब की तरफ आ रहा था। इस बीच जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद हो गया। जिसके बाद जैसे ही गुरप्रीत सिंह की कार रुकी तो पीछे से आ रहे हमलावर कार के पास आ गए और गोलियां चलाने लगे। इस हमले में गुरप्रीत सिंह को किसी भी तरह से बचने का मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। जबकि हमलावर इस वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
कुछ दिन पहले इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या भी इसी तरह की गयी। एक केस में कोर्ट में पेश होने के लिए गुरप्रीत तरनतारन से गोइंदवाला साहिब जा रहे थे.










