सपा सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क का निधन,

 

संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। एक माह पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों से उनकी हालत में सुधार था।

मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक रहने के बाद 2019 में पांचवीं बार संभल से सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में देश के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।

वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से भी ज्यादा का था।

 

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now