
कासगंज :उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है पटियाली दरियागंज मार्ग पर सुबह करीब 10:00 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गई जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए उसे हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है मृतकों में 8 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का माहौल है। डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतकों में एक-एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है सीएमओ डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिलाएं पटियाली के सीएससी पर मृतक घोषित किए गए हैं इसके साथ ही 5 और मृत घोषित किये गए हैं घायलों का तत्परता से इलाज चल रहा है मौतों को की संख्या बढ़ाने की आशंका है।








