

बरेली । समाजवादी पार्टी ने बरेली लोकसभा सीट से अपने लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा करते हुए प्रवीण सिंह ऐरन को पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी बनाया जिसको लेकर सपाईयों में एक खुशी की लहर सी दौड़ पड़ी है ।
बरेली लोकसभा से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने ईवीएम मशीन से चुनाव के मुद्दे पर बोले कि ईवीएम का मुद्दा जनता का है हम पर कोई फर्क नहीं पड़ता हम चुनाव लड़ेंगे।
ऐरन ने कहा हमारे मुद्दे महंगाई , बेरोजगारी है। हमारी मुकाबला बीजेपी से होगा जो भी प्रतियाशी आएगा बीजेपी से आएगा । जानकारी मिली है कि सन्तोष गंगवार को ही बरेली लोकसभा से टिकट मिला है संतोष गंगवार से ही मुकाबला होगा।








