ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा युवक , कटे दोनो पैर.

बरेली। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रेन चल दी युवक नीचे गिर गया जिससे युवक के दोनों पैर कट गए गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फारुख डालचंद निवासी 40 वर्षीय जावेद खान पुत्र बाबू खा पेंटर का काम करता है मंगलवार की शाम को दिल्ली जाने के लिए घर से चला था बरेली जंक्शन पर टिकट लेने के बाद प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन में चढ़ रहा था हाथ डंडा से फिसल गया और उसी समय ट्रेन चल दी जिससे जावेद खान ट्रेन के नीचे गिर गया जावेद के दोनों पैर कट गए जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। घायल जावेद खान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

1 thought on “ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा युवक , कटे दोनो पैर.”

  1. Wonderful work! This is the type of information that should be shared around the net. Shame on the search engines for not positioning this post higher! Come on over and visit my website . Thanks =)

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now