होटल रेडिसन को मिला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मान.

 

 

 

आरएमएस ग्रुप होटल रेडियन के प्रतिनिधि तनवीर को सम्मानित करते अतिथिगण

अतिथियों ने बढ़ाया आरएमएस ग्रुप का मान

Bareilly. जनपद के जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में जिले की 274 परियोजनाओं में 31350 करोड़ के निवेश का अवसर मिला। विकास क्षेत्र में गति देने की दिशा में 24 हज़ार युवाओं को रोजगार की मंज़िल मिल सकेगी। आरएमएस ग्रुप एमडी मेहताब सिद्दीक़ी के प्रयासों से ग्रुप के सहयोगी तनवीर हसन को
मुख्य अतिथि वन-पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विशिष्ठ अतिथि सांसद संतोष गंगवार, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व डीएम रविंद्र कुमार ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ट्राफ़ी सौंप सम्मानित किया। शहर के एकमात्र पांच सितारा होटल रेडिसन नए विस्तारीकरण में 100 करोड़ के निवेश का एमओयू साईंन कर करार किया है। होटल के विस्तारीकरण से जहाँ पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा वहीं रोजगार को भी कामयाबी के पंख लग सकेंगे।ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान मुख्य अतिथि वन-पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विशिष्ठ अतिथि सांसद संतोष गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित मुख्य अतिथि वन-पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विशिष्ठ अतिथि सांसद संतोष गंगवार, महापौर डॉ उमेश गौतम, सीडीओ जग प्रवेश सहित संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला, सहायक आयुक्त उद्योग कामिनी यादव आदि शामिल रहीं।

 

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now