

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा है वर्तमान भाजपा सरकार जिन भी हस्तियों को भारत रत्न दिया है उसका स्वागत है। लेकिन इस मामले में खासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं है सरकार इस ओर भी ध्यान दे । उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बारे में कहा की तत्कालीन वीपी सिंह सरकार ने भी काफी लम्बे इंतज़ार के बाद बाबा साहब को भारत रत्न की उपाधि दी। बसपा सुप्रीमो ने अपनी मांग रखते हुए लिखा दलितों उपोक्षितो के मसीहा मान्यवर कांशीराम को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाये।








