रुहेलखण्ड न्यूज़ बरेली : मौलाना तौकीर रजा खां के गिरफ्तारी देने के ऐलान के बाद सुबह से ही बिहारीपुर का इलाका छावनी में बदल गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा चप्पे चप्पे पर पुलिस की नज़र है उत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल को देखते हुए प्रशासन किसी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है।