आवारा पशु फसल को पहुंचा रहे नुकसान, किसान 21 को करेंगे पंचायत।

  • भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
  • आवारा पशु लगातार किसान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं:मोहम्मद इकबाल एडवोकेट

 

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

बरेली : सर्द रात में जागकर किसान अपनी फसल की देखभाल करता है। उसके बाद आवारा पशु फसल को चट कर जाते हैं। आवारा पशुओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस बीच जिला प्रवक्ता मोहम्मद इकबाल एडवोकेट ने कहा आवारा पशु लगातार किसान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या का आकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र भर से गुजरने वाली सड़कों पर जहां ये आवारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाने से भी बाज नहीं आते।अवसर मिलते ही ये आवारा पशु खेतों में खड़ी फसलों में घुस जाते हैं और फसलों में मुंह मारकर उन्हें खराब कर देते हैं। वहीं फसल खड़ी खेतों में ही ये पशु मौज मस्ती और लड़ाई करते हैं। जिसके कारण फसले खराब होती है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इन आवारा पशुओं में सांड के अलावा नील गाय मुख्य रूप से शामिल हैं। खेतों में खड़ी फसल के लिए ये आवारा पशु नुकसान दायक साबित हो रहे हैं तो किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोहम्मद इकबाल प्रशासन से मांग की आवारा पशुओं के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए जिससे वह आवारा पशुओं की देखभाल कर सके। बन्दर , आवारा पशुओं को पकड़ा जाए 21 फरवरी को गन्ना सोसायटी में किसानों की पंचायत की जाएगी ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now