बरेली के तीन युवकों की दिल्ली मे मौत, परिजनों ने रोड जाम कर किया हंगामा।

बरेली : के तीन युवक दिल्ली के डाबरा इलाके में रेहड़ी लगाकर छोले भटूरे बेचते थे। तीनों वहां एक मकान में किराये पर रहते थे। शनिवार शाम तीनों के शव बंद कमरे में मिले। इसकी सूचना मिलते ही यहां परिवारों में कोहराम मच गया।

बरेली के तीन युवकों के शव शनिवार शाम डाबड़ी इलाके में संदिग्ध हालत में मिले। इनमें दो सगे भाई अमित और सोनू के साथ ही उनके पड़ोसी व मददगार यादराम उर्फ बब्बन शामिल थे। प्रारंभिक जांच में विषाक्त खाना खाने से मौत की आशंका जताई गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद हकीकत सामने आएगी। बरेली से परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

दिल्ली की डाबड़ी थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम सूचना मिली कि सीतापुरी इलाके के एक मकान में अंदर से बंद कमरे से खून बहकर बाहर आ रहा है। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो तीन युवकों के शव खराब हालत में मिले। मकान मालिक भगतूराम ने बताया कि बरेली के किला छावनी निवासी तीनों युवक कुछ माह से उनके यहां किराये पर रह रहे थे। वह इलाके में रेहड़ी पर छोले भटूरे बेचते थे। इनके परिचित अरुण ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने ही खून देखकर मकान मालिक को जानकारी दी।

पुलिस को कमरे से रसोई गैस सिलिंडर मिला। कुछ खाने का सामान था। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि अंगीठी नहीं मिली। उन्होंने हत्या या फिर दम घुटने से मौत की बात नकार दी। आशंका जताई गैस सिलिंडर भी खुला था। आशंका है कि विषाक्त खाना खाने या फिर ज्यादा नशा करने से मौत हुई है।

किला छावनी से आज तीनों युवकों के परिजन शवो को लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले वहीं रास्ते में किला चौराहा पर परिजनों ने दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोड जाम कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की जिसके बाद परिजनों ने तीनों शवो को सिटी शमशान भूमि में लेजाकर अंतिम संस्कार किया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now