बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गोटिया के रहने वाले दो लोगों पर दबंगों ने किया ब्लेड से हमला,

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर गौटिया के रहने वाले दो लोग अपने किसी निजी काम से जा रहे थे। तभी दबंगों द्वारा उनके ऊपर ब्लैड से बार किया गया , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्तियों ने इसकी शिकायत थाना बारादरी पुलिस से की है वहीं थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल दोनों व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि दबंगों की तलाश की जा रही है जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
साहिल ने बताया अरबाज पुत्र हाजी निजाम निवासी एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी निवासी शुक्रवार को समय करीब 09.30 बजे रात में अपने साथी साहिल पुत्र हसीन मियाँ व अजीम पुत्र शौकत अली निवासीगण एजाजनगर गौटिया के साथ स्कूटी एक्टिवा से जुबैर कपडे वालो के यहां जा रहे थे जब दोनो लोग रवि की चक्की के पास पहुंचे तो पीछे से मोटर साईकिल पर सवार अंशु पटेल पुत्र हरीश पटेल निवासी जगतपुर , आयुष ठाकुर पुत्र , देवेंद्र ठाकुर थाना बारादरी क्षेत्र निवासी , और सैंडी ने स्कूटी में टक्कर मार दी हमने कहा टक्कर क्यों मार दी तीनो ने गाड़ी से उतर कर धारधार किसी चीज से हमला कर दिया । साहिल के चेहरे पर गंभीर चोट आई है लोग बीच बचाब करने आ गए तभी जान स मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने थाना बारादरी में तहरीर देकर एनसीआर दर्ज करा दी है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है|

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now