भाजपा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

बरेली । भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताया और कहां हमें नेताजी की बताएं मार्ग पर चलना चाहिए युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए नेताजी ने एक नारा भी उसे समय कहा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ऐसे हमारे नेताजी थे जिनकी आज हम सब जयंती मना रहे हैं।
महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के बारे में कहां हमें उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला और नेताजी के बताएं मार्ग पर युवाओं को चलना चाहिए और हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय को विस्तार से बताया और कहां नेताजी हम सबके आदर्श हैं उनके बताएं मार्ग पर हमको चलना चाहिए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता बन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, केंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा , लोकसभा सहसंयोजक डॉ के एम अरोरा, उमेश कठेरिया, प्रभु दयाल लोधी, प्रत्तेश पांडे, डॉ तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव,देवेंद्र जोशी, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, योगेश कुमार, अनीस अंसारी, कन्हैया राजपूत, नरेंद्र कुमार मौर्य गौरव गुप्ता, एवं समस्त मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now