
बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र ने बताया कि 14 जनवरी को नेपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी उनके भतीजे जमुना प्रसाद पुत्र रामदास की गांव के ही ईश्वरी प्रसाद, परमेश्वरी, कुंवर पाल बीती शाम को बुलाकर अपने साथ ले गए थे । इन लोगो ने उनके भतीजे को शराब पिलाकर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








