
बरेली। दिल्ली से होते हुए लखनऊ को जाते समय थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी में भारतीय किसान यूनियन आ राजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान के घर भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। गन्ने का रेट फिक्स नहीं हुआ है।गन्ने में लागत बहुत अधिक आ रही है।दवा, खाद आदि की कीमत बढ़ रही है। एमएसपी गारंटी कानून के बारे में भी विस्तार से बात की।उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है मंडी सेक्टर बंद हो। एमएसपी गारंटी कानून से बड़े उद्योगपतियों को फायदा है। और सरकार को फायदा है।छोटे और गरीब किसानों को कोई लाभ नहीं है।देश को पूंजीवाद चलाना चाहता है पूंजीवाद का बोल वाला है। पूंजीवाद के खिलाफ बड़ी लड़ाई हमारी रहेगी।आवारा पशुओं को गौशाला में भेजें।








