
बरेली। समाजवादी पार्टी के पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर ई. अनीस अहमद खान का स्वागत किया , कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख अतिथि अताउर रहमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ई अनीस अहमद एवं मो कलीमुद्दीन की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी , अताउर रहमान ने कार्यकर्ताओं को लोक सभा के चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया ।कार्यक्रम की शुरुआत नव नियुक्त पद अधिकारी ई अनीस अहमद का फूल मालाओं से स्वागत कर किया गया ।
जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा की समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोक सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए संकल्प बध है ।महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी सरकार से आम जनमानस त्रस्त है और लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है हम सबको पूरी ताकत से लोक सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को लड़ना है ।कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल कयूम मुन्ना ने कार्यक्रम में आए सभी नेता कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश महासचिव अताउर रहमान , शिवचरन कश्यप , शमीम खान सुल्तानी , कदीर अहमद , अब्दुल कयूम मुन्ना , ई अनीस अहमद खान , गौरव सक्सेना , खालिद खान , मो कलीमुद्दीन , असलम खान , एड अनुज कुमार ,इमरान खान , डॉ चांद , फैज मोहमद , नाजिम कुरैशी , मोहसिन खान , यूसुफ खान आदि लोग मौजूद रहे ।








