काली मंदिर पर प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन , कांग्रेसी बोले हैप्पी बर्थडे प्रियंका जी  

बरेली। ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली  ने अपने जनप्रिय नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर  शहर के प्रसिद्ध काली देवी मंदिर जाकर छोटी सी कन्या से केक कटवाया। और अपने प्रिय नेता की दीर्ध आयु की कामना की। वही  ज़िले में  ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए  काली मन्दिर कालीबाड़ी, सहादाना वाली साहब  की जारद आदि जगहों पर रहने वाले गरीब लोगों को गर्म कपड़े बांटे।

 

इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ने कहा प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर नर सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और नर सेवा ही नरायन सेवा होती है ,और इस कड़ाके की ठंड में अगर आप किसी गरीब का तन ढकोगे तो इससे ईश्वर भी खुश होता है,साथ ही उन्होंने  यह भी कहा कि ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में  सर्दी  के मौसम में हम सभी कांग्रेस जन समय समय पर इसी तरह से गरीब लोगों को गर्म कपड़े,कंबल आदि का वितरण करते रहेंगे ।इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू,ज़िला प्रवक्ता राज शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि,ज़िला महासचिव पाकीज़ा खान,उल्फत सिंह कठेरिया, निशाकत अल्वी,वारिस खान,आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now