22 जनवरी को घरों में सुंदरकांड ,रामचरितमानस का पाठ करें :  धर्मेंद्र 

बरेली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं समस्त अनुषांगिक संगठनों और राम भक्तों के द्वारा बहेड़ी में  दीपोत्सव  जनजागरण पदयात्रा बहेड़ी नगर में गाजियाबाद जी के साथ निकाली गई। जय श्री राम से आकाश गुंजायमान था।  समस्त राम भक्त श्री राम जी की जय जयकार करते हुए निकल रहे थे। श्री रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर यह यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए सिंह गोटिया स्थित बालाजी मंदिर पर समापन हुआ. इस अवसर पर विभाग प्रचारक धर्मेंद्र  ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा की 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में सुंदरकांड रामचरितमानस हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम करें और श्री राम जी के जीवन दर्शन को अपना कर अपने जीवन को सही रास्ते पर लेकर चलें।

 

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कृपा समस्त राम भक्तों पर पूरे देशवासियों पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना राम जी से की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक बरेली  धर्मेंद्र जी भाई साहब,जिला प्रचारक  लाखन सिंह ,जिला संघचालक  आलोक ,व्यवस्था प्रमुख डॉ सुरेंद्र जी,खंड प्रचारक  शरद ,नगर संघ चालक  सुरेंद्र सिंह ,नगर कार्यवाह  अनुज ,जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह , पूर्व सांसद  बलराज पासी , जिला अध्यक्ष  पवन शर्मा ,प्रमोद अग्रवाल , जबर सिंह , सुनील रस्तोगी राहुल गुप्ता ,सूरज शर्मा ,भानु प्रताप, सतीश राठौर, अरुण गंगवार, सुरेंद्र तोमर, परविंदर गंगवार ,ओमप्रकाश गंगवार ,दिनकर गुप्ता ,तरुण सहित कई  समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now