बरेली क्लब ग्राउंड पर  13 से 15 जनवरी तक लगेगा उत्तरायणी मेला, आएंगे उत्तराखंड के सीएम भी 

मेले का उद्घाटन एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस पीसी मीणा करेंगे 
बरेली।   उत्तरायणी मेले का आयोजन बरेली क्लब ग्राउंड पर 13 से 15 जनवरी तक आयोजित होगा।  इस मौके पर बरेली में उत्तराखंड की झलक देखने को मिलेगी।  मेला आयोजकों के मुताबिक उत्तरायणी मेले में इस बार सीएम पुष्कर धामी के आने की संभावना है।  वही मेले के लिए खास बनाने के लिए विशेष तैयारी भी की गई  है।  मेले का उद्घाटन 13 जनवरी को  एडिशनल डायरेक्टर ऑफ पुलिस बरेली पीसी मीणा करेंगे।  इससे पहले बरेली अम्बेडकर पार्क से रंग यात्रा भी निकाली जाएगी , इस यात्रा में उत्तराखंड के साथ देश के कई हिस्सों से उत्तराखंड के रहने वाले लोग  भी शिरकत करेंगे। इस  रंग यात्रा का मुख्य  आकर्षण प्रभु राम का दरबार के साथ रथ पर  सवार उत्तराखंड के ईष्ट देवता भी  होंगे। आज उत्तराखंड के जिम्मेदार लोगो ने एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now