रेलवे ट्रैक से  खुराफाती ने 42 नग पैन्ड्रोल क्लिप निकाले , रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज 

बरेली।  भोजीपुरा से सैंथल रेलवे ट्रैक से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 8 जनवरी को 42 नग पैन्ड्रोल क्लिप निकाल कर रेलवे ट्रैक के आसपास बिखेर दिए। मामले की सूचना जैसी ही रेलवे के अधिकारियों को मिली तो मामले की शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की गई। जानकारी के मुताबिक पैन्ड्रोल क्लिप निकाले जाने  की वजह से ट्रैक पर करीब आधे घंटे तक ट्रैक प्रभावित रहा। वही रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह की और मामले की सूचना पुलिस को दी  गई इसके बाद पुलिस ने 9 जनवरी देरशाम को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में रेलवे अधिकारी ने यह भी बताया है कि 10 पैन्ड्रोल क्लिप छोड़कर सभी रेलवे ट्रैक के आसपास से मिल गई है। और उन्हें उनके स्थान पर लगा भी दिया गया है। वही शिकायतकर्ता का भी आरोप है कि किसी ने ट्रैन को गिराने और रेलपथ को नुकसान पहुंचाने की नियत से यह काम किया है। फिलहाल भोजीपुरा अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now