सीएम योगी ने जिले को 3405 करोड़ की विकास परियोजनाओं  की दी सौगात 

बरेली।  सीएम योगी ने  आज बरेली में  विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के तहत बरेली में जनसभा के लिए पहुंचे। उन्होंने बरेली पहुंचकर   3405 करोड़ रुपये की 170  परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर  प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना , वित्त मंत्री सुरेश खन्ना , केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह , सांसद संतोष गंगवार ,मेयर उमेश गौतम सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। बिना भेदभाव के हर योजनाओं को गरीबों तक पहुंचना है यहां चेहरा देखकर योजनाओ का लाभ नहीं दिया जाता यहां विकास नोएडा में होता है तो काशी, प्रयागराज, अयोध्या में काम हो रहा है तो बरेली में भी नाथ कॉरिडोर बन रहा है। नाथ कारीडोर के जितने मार्ग है उन सबको स्वीकृति देने के बाद हम बरेली आए है। नॉर्थ कॉरिडोर को बरेली में देने आए हैं।
आत्मनिर्भर भारत योजना से भी देश तरक्की करेगा।वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट की योजना से।देश आगे बढ़ेगा, हमें यूरोप की बात नही हमे अपने प्रोडक्ट की बात करनी है। गुलामी की मानसिकता से आगे बढ़ने का यही तरीका है। भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगा तो भारत विकसित भारत बनेगा।  500 वर्षो बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.  लोग अयोध्या का नाम लेने से संकोच करते थे लोगों को लगता था की अयोध्या का नाम लेंगे तो लोग डरते थे आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है।  पीएम के नेतृत्व में त्रेतायुग की अयोध्या के दर्शन करने को आपको मिल जायेगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है।जो लोग जाति के नाम पर बांटना चाहते है उनसे सावधान रहने की जरूरत है। हर काम देश के नाम आज यूपी को आपने देखा है। 2017 से पहले बरेली में कर्फ्यू लगता था मैने उस वक्त आने का कार्यक्रम बनाया था लेकिन मुझे नहीं आने दिया गया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now