कोंग्रेसियों को कार्यालय से देना पड़ा ज्ञापन ,जताई अपनी नाराजगी

बरेली :  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में संगठन की मीटिंग हुईं , इस मौके पर अध्यक्ष सकलैनी  ने कहा की वाराणसी में  जो कि प्रधानमंत्री  का संसदीय क्षेत्र  है वहां नवंबर में एक बच्ची का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गन प्वाइंट पर  रेप किया और अश्लील वीडियो भी बनाया जिसकी जानकारी पुलिस को साथ दिन के अंदर मिल गई थीं लेकिन बीजेपी के दरिंदों को पुलिस ने पकड़ने की ज़रूरत नहीं समझी ये ही नही पुलिस को पूरी जानकारी भी थी कि वो दरिंदे मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार बीजेपी पार्टी के लिए कर रहे है।
अवगत ये भी करना ही की इन सब बातो संज्ञान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी ने पुलिस को दे दी थी पर पुलिस ने उन दरिंदों पकड़ने की बजाय अजय राय पर ही मुकदमा कायम कर दिया जिससे पता चलता है कि  उतर प्रदेश की सरकार कितनी असंवेदनशील  है सरकार कहती कुछ हे और करती कुछ है।प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा की बीजेपी की सरकार न्याय को चोला पहनकर अन्याय कर रही है अगर ये सरकार देश प्रदेश की माताओं बहनों की रक्षा नहीं कर सकती है  तो मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
 मीटिंग की समाप्ति के बाद पूर्व निर्धारित  कार्यक्रम के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी के ज्ञापन देने के लिए जिला कार्यालय से निकले तो भारी पुलिस बल ने रोक लिया जिस कारण कार्यकर्ताओं की पुलिस से  बहुत देर तक नोकझोंक हुई।  पुलिस का कहना था कि ऊपर से रोकने के आदेश है.  भारी पुलिस बल होने के कारण कार्यकर्ताओं को ज्ञापन एसडीएम सदर को जिला कार्यालय पर ही देना पड़ा जिस कारण कार्यकर्ताओं में रोष था। अगर लोकतांत्रिक तरीके से भी अगर विपक्षी दल ज्ञापन भी नही दे सकते है तो ये तानाशाही का इससे बडा उदाहरण कोई नही हो सकता इसलिए कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता जब तक चेन से नही बैठेगा जब तक बच्ची को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता।  मीटिंग दौरान  पंडित राज शर्मा जिला, उपाध्यक्ष जुनेद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, महासचिव जिया उर रहमान,पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ,उल्फत सिंह कठेरिया, सरदार खान,सचीव पाकीजा खान,दत्त राम, मिस्री गंगवार कमरूदीन सेफी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now