बरेली की सुपर मॉम्स ने एमपी में मचाया धमाल  , डांस प्रतियोगिता में जीता सिल्वर के साथ अन्य मेडल 

बरेली।  डांस स्टुडियो की निर्देशक मनदीप कौर ने   सिल्वर मेडल  हासिल करने के साथ अन्य मॉम्स ने  भी अपनी  प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । बरेली डांस स्टुडियो की निर्देशक और डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत बरेली यूनिट की अध्यक्ष  मनदीप कौर ने बताया की खंडवा मध्य प्रदेश मे 6 व 7 को राष्ट्रीय सिंगिंग व डांसिंग स्पोर्टस चैंपियनशिप 2023 कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बरेली डांस स्टुडियो की मॉम्स नीतू , हिंतोई ने  सिल्वर मेडल  हासिल किया ।
वही  मनदीप कौर ने  सुपर मॉम कैटेगरी में  सिल्वर मेडल हासिल किया । इस प्रतियोगिता में गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़, प्रतियोगिता में भारत के चयनित लगभग 200 से अधिक लोगों ने डांस और सिंगिंग मे अपना प्रदर्शन किया बेहतरीन विजेता  खिलाड़ियों का चयन नेपाल व भूटान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।साथ ही श्रीलंका मे आयोजित होने वाले साउथ एशियन कप 2024 म्यूजिक व डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भारत का ब्लेजर व स्टिकर देकर सम्मान दिया गया। यह सम्मान आशीष मिश्रा को श्री लंका के लिए दिया गया ।आशीष मिश्रा डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत बरेली यूनिट के सेक्रेटरी और बरेली डांस स्टुडियो के कोरियोग्राफर है। इस प्रतोगिता मे प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। सिल्वर मेडल पाने वाले सभी लोगों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now