सीएम योगी  कल बरेली  में , शहर को मिलेगी एक से बढ़कर एक सौगात 

बरेली :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को 12 बजे बरेली आएंगे। वह  बरेली आने से पहले शाहजहाँपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे  । बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन अफसर अलर्ट मोड़ में आ गया। इसके बाद  सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर बरेली  क्लब के ग्राउंड में तैयारियां शुरू कर दी गई। वही सीडीओ जग प्रवेश ने बरेली क्लब  ग्राउंड आकर  कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया। हालांकि अभी मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ। मंगलवार देरशाम तक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है।सीडीओ जग मोहन  के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बरेली में 12 बजे होगा। वह कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ बजे पहुंचेंगे । जानकार यह  भी बता रहे है कि  सीएम बरेली पहुंचने पर अधिकारियों के साथ जिले की समीक्षा बैठक करने के साथ बरेली वासियों के नए योजनाओं की भी सौगात दे सकते है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now