मेयर उमेश गौतम ने नगर आयुक्त के साथ स्काईवॉक का किया निरीक्षण , सब कुछ मिला दुरस्त 

बरेली :  शहर को नई पहचान स्काई वॉक की रूप में मिलने वाली है।  स्काई वॉक का निर्माण इसी माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।  इस बीच स्काई वॉक  निर्माण के संबंध सवाल उठाते हुई ख़बरें मीडिया पर आ चुकी है। इसी क्रम में स्काई वॉक की गुणवत्ता परखने के लिए सोमवार 2 बजे के आसपास मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त निधि वत्स  संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और स्काई वॉक की गुणवत्ता परखी जिसमें सब कुछ ठीक ठाक मिला।  वही मेयर उमेश गौतम ने कहा कि 2024 में बरेली वासियों को स्काईवॉक के रूप में एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है जिसमें लोग यहां आएंगे और फोटो भी खिचवाएंगे  ।  11 करोड़ की लागत से बना रहे स्काईवॉक का कार्य अंतिम चरणों में है।

 

 

जानकारी के मुताबिक  नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत मेयर उमेश गौतम अपने लाव लशकर के साथ पटेल चौक पहुंचे। इस बीच नगर आयुक्त व मेयर ने स्काईवॉक पर लगें मार्बल पत्थर को देखा उसके बाद आगे की ओर बढ़े।  नगर आयुक्त और  मेयर ने दूसरे छोर पर उतरते वक़्त सीढ़ियों कों देखा जीने पर लगने वाले पत्थर कुछ जगह से टूटे थे। जिसको बदलवाने का निर्देश दिया। मेयर उमेश गौतम ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि छोटे पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसको लेकर स्काईवॉक का निरीक्षण किया गया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं। स्काईवॉक पर बेहतरीन काम किया गया है। जल्द ही बरेली वासियो को इस पर आनंद लेने का अवसर मिलेगा। 2024 के लिए बरेली के लोगों को नई सौगात मिलने जा रही है जिस पर सफ़र भी होगा और फोटो भी खिंचवाई जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now