बरेली में अब सर्किल हाइवे का नया पद ,सीओ नितिन कुमार को मिली जिम्मेदारी 

बरेली :  बरेली पुलिस प्रशासन अधिकारियों की नए सर्किल बनाने के प्रयास सार्थक हुए है। शासन ने अब अस्थाई रूप से सर्किल हाइवे   अपनी मंजूरी दे दी है।  बरेली में नए सर्किल की जिम्मेदारी सीओ नितिन कुमार सभालेंगे। नए सर्किल ऑफिसर अपना काम अपराध शाखा से देखेंगे। जानकारी के मुताबिक सिरौली को सर्किल मीरगंज से जोड़ा गया है। वही महिला थाना से जुड़े काम पर नजर बनाये रखने की जिम्मेदारी  सीओ तृतीय के पास रहेगी। योगी सरकार की कानून व्यवस्था को दुरस्त करने की हमेशा से कोशिश रही है और विभाग में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी है। सूत्रों के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन में अच्छी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। इस लिहाज से थानों के निर्माण से पुलिस बल का सही उपयोग हो सकेगा।

 

 

जिले में दो थाने और बनने की संभावना 

जिले में जल्द दो पुलिस स्टेशनों  की स्थापना होगी , इसके लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर पहले ही भेजा जा चुका है  । उम्मीद यह भी कि जल्द प्रस्ताव पर शासन से अनुमति मिल जाएगी। इस तरफ शहर और देहात में दो थानों के और बन जाने से कुल संख्या 31 हो जाएगी । जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर एक थाने का निर्माण ग्रेटर बरेली में होगा वही दूसरा थाना नवाबगंज और भोजीपुरा के सीमा को छूता हुए कुछ ही किलोमीटर की दूरी में होगा ।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now