गन्ने की फसल को  किसान लगाए ऐसे तो उत्पादन मिलेगा दुगना 

बरेली :  फसल लगाने के किसान ना जाने कितने जतन करता है।  अगर किसान को उसके प्रयास के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है तो वह निराश हो जाता है।  वास्तव में आप चाहते है कि आपने जीवन में गन्ने की तरह फसल से मिठास आये तो आप को हमारा यह लेख पढ़ने होगा। गन्ना अधिकारी नें  यशपाल ने हमारे संवादाता से हुई बातचीत में बताया कि  हम किसानो से लगातर संपर्क कर उनको सुझाव दे रहे है उत्पादन बढ़ाने के चक्कर कम गहराई व कम लाइन की दूरी पर गन्ने की बुवाई करते हैं। जिससे उनको फसल तैयार होने के बाद  नुकसान भुगतना पड़ता है।

जबकि किसान को गन्ने की बुवाई छह से आठ इंच की गहराई और बुवाई की लाइन की बीच की दूरी में 75 सेंटीमीटर गैप होना चाहिए। इससे उत्पादन पर फर्क पड़ेगा इससे पौधों को विकसित होने के लिए पर्याप्त वातावरण मिल जाएगा। गन्ना अधिकारी ने कहा गन्ना खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषक और महिला स्वयं सहायता समूह कों मुख्यमंत्री से ईनाम भी पाया है। किसानों को गन्ने की फसल को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
अधिकतर क्षेत्रों के गांव में जाकर किसानों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कर रहे है जिस किसान की फसल अच्छी होती है उस किसान को उन किसानों के बीच ले जाकर अच्छी फसल के बारे में जानकारी दी जा रही है। ऐसी सरकार की मुहिम चलाई जा रही है जिससे किसान की बात को किसान आसानी से समझ सके। जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि अगर किसानों को गन्ने से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं साथ ही जिला गन्ना अधिकारी ने कहा अगर कोई समस्या किसानों के साथ आ रही है तो कार्यालय आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया बीते सत्र 2023 के गन्ने का लगभग सभी चीनी मिलों ने भुगतान कर दिया है किसी भी चीनी मिल पर गन्ने का बकाया नहीं है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now