जाम की मुक्ति के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,

बहेड़ी। नगर पालिका ने एक बार फिर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को हटवाया । अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने पर कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जबकि जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नही हटाया उसको ध्वस्त करा दिया गया शुक्रवार को नगर पालिका टीम ने पुलिस की मौजूदगी में नगर में नाले के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया । नगर पालिका परिषद बहेड़ी के सैनेट्री इंस्पेक्टर अहमद हसन ने बताया है कि बहेड़ी में कुछ लोगो ने रोड किनारे अतिक्रमण फैला रखा जिस कारण वाहनो और राहगीरों को आने जाने पर दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रोड किनारे अतिक्रमण होने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। कुछ लोगों ने अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जबकि जिन लोगों ने अतिक्रमण नही हटाया उसको ध्वस्त करा दिया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जिन लोगो ने अभी तक मकानो और दुकानो के आगे किया गया अतिक्रमण नही हटाया वो स्वयं अतिक्रमण हटा लें। नगर पालिका की टीम में इंस्पेक्टर अहमद हसन शिव कुमार कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी सहित भारी संख्या में पुलिस वल मौजूद रहा

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now