पांच साल उत्तराखंड में रहने के बाद हत्यारोपी घर से हुआ गिरफ्तार 

बरेली। नए साल का पहला शुक्रवार बरेली पुलिस के शानदार रहा है। बरेली पुलिस  ने नवाबगंज में मुठभेड़ करके 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तो वही मीरगंज में पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे हत्या और बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मीरगंज थाने के गाँव सिंधौली के पाँच साल पुराने मर्डर के मामले में  हत्यारोपी  रूपचन्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रुप चन्द पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम सिंधौली  की गिरफ्तारी के लिए  50 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस के मुताबिक बलात्कार और हत्या का आरोपी पांच वर्ष से उत्तराखंड में रह रहा था।गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से  सूचना  मिली थी  कि आरोपी रूप चंद्र घर आया हुआ है।  इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से  सिंधौली पुल के पास से गुरुवार को रात्रि करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। हालांकि  कुछ दिन पहले पुलिस आरोपी के घर कुर्की का नोटिस भी  चस्पा किया था।  शुक्रवार को थाना मीरगंज पुलिस  आरोपी को मय तमंचा, कारतूस और खोखा के साथ न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है शातिर रूपचंद पर पहले से  भी 6 मुकदमे दर्ज हैं।।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now