सीएमओ ऑफिस जल्द शिफ्ट होगा 300 बेड हॉस्पिटल में 

बरेली।  जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का ऑफिस जल्द शहर की भीड़भाड़ से दूर होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने  अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि शहर की भीड़भाड़ से जिला अस्पताल तक अधिकारियों को पहुंचने में दिक्कत हो रही  है इसलिए अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। वही स्थानीय स्तर से भी कोशिश शुरू कर दी है।  सूत्र बता रहे है कि निर्माण निगम के अधिकारी भी इस प्रस्ताव के सम्बन्ध में करीब करीब अपनी हामी  भर चुके है।
  शासन अगर इस प्रस्ताव  हरी झंडी दे देता है तो  नए साल में स्वास्थ्य विभाग के नजरिये से एक बड़ी उपलब्धि होगी।  हालांकि यह नहीं पता चल सका है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नए सीएमओ दफ्तर के लिए कितना बजट माँगा है। सीएमओ  डॉक्टर विश्राम सिंह ने नए सीएमओ कार्यालय के बारे में ज्यादा पत्ते तो नहीं खोले पर इतना जरूर कहा कि शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। उम्मीद है नया सीएमओ दफ्तर 300 बीएड हॉस्पिटल में नया रूप लेगा। अगर ऐसा हुआ तो यह नए साल में स्वास्थ्य विभाग के लिए एक उपलब्धि साबित होगा।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now